सीतामढ़ी :- पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या अपराधियों ने मारी तीन गोली, पुलिस जुटी जांच में
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- बेखौफ अपराधियों ने शादी समारोह में शामिल होने गए पंचायत समिति सदस्य के पति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ के पास हुई है। मृतक को कोहबरबा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जिनका नाम राजू कुशवाहा है।
हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। बताया मृतक राजू कुशवाहा का भी आपराधिक इतिहास रहा है। राजू कुशवाहा की पत्नी इस बार पंचायत समिति सदस्य में चुनाव जीती थी। हालांकि राजू कुशवाहा की हत्या क्यों हुई है, इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतक राजू कुशवाहा के भाई ने बताया कि वह शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोलियों से भून कर उनकी हत्या कर दी है। फिलहाल घटना का सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छांव में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0