सीतामढ़ी :- पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का किया गया आयोजन।रंगोली बना कर बच्चों को किया गया जागरूक।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पिपाराही के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के कमरौली पंचायत के केंद्र संख्या 54 पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली बना कर बच्चों को जागरूक किया गया।
मौके पर एलएस अर्चना रूबी और सुरभि सिंह द्वारा उपस्थित पोषक क्षेत्र के माताओं के साथ बैठकर कर सेविका को बच्चों की देखभाल करने, ,साफ सफाई , पौष्टिक भोजन एवं स्वास्थय सहित कई जानकारियां दी गई.
अर्चना ने कहा कि सेविका को बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं पोषक क्षेत्र में गृह भ्रमण कर बच्चों की सेहत की जानकर के साथ-साथ कुपोषित बच्चा, गर्भवती महिलाओं , किशोरियों की स्थिति और नियमित टीकाकरण की जानकारी और जिम्मेवारी है. सेविका इन जानकारियों का उल्लेख अपने पंजी में दर्ज करेगी. जिससे कोई भी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को केन्द्र की और उसके पोषक क्षेत्र की स्थिति की जानकारी सहज मिल सकेगा। सेविका सभी जानकर और गतिविधि पोषण ट्रेकर पर लोड करेगी।
पोषण के महत्त्व को बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण, एनीमिया और जन्म के समय कम वजन वाले बच्चों की संख्या को कम करना है. स्वास्थय तंदुरूस्ती और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देना और भूख और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। मौके पर सेविका प्रमिला देवी, सुरभि सिंह एवं राहुल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0