सीतामढ़ी :- प्रधानमंत्री के मधुबनी आगमन की तैयारी को लेकर विधायक ने झंडा दिखा प्रचार गाड़ी किया रवाना
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी आगमन के स्वागत हेतु आज बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम प्रभारी राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बथनाहा विधायक ई. अनिल कुमार ने प्रचार गाड़ी को झंडा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक ई. अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को दी गई अनेक महत्वपूर्ण सौगातों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा गरीब परिवारों को उपलब्ध कराई गई। थावे दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण का अनुपम उपहार दिया गया।मखाना बोर्ड के गठन के माध्यम से बिहार को वैश्विक पहचान दिलाई गई। बिहार के 39 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए।
मिथिला की पावन भूमि पर मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया।
बिहार के 76 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान किया गया। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के जरिए बिहार के 8 जिलों को 417 किलोमीटर लंबी सुगम यात्रा की सौगात दी गई।
मिथिला क्षेत्र को चिकित्सा सुविधा में मजबूती देते हुए दरभंगा एम्स की स्थापना की गई।
विधायक अनिल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरा विश्वास, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रहा है। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में पूरे जोश से जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों सहित विपुल मिश्रा, कोदई साहनी, विकास सिंह, अजय सिंह, रामेश्वर दास, संतोष सिंह राठौड़, माघवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर सिंह, चंद्रमौली, जलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0