सीतामढ़ी :- प्रधानमंत्री बिहार के मधुबनी में 24 अप्रैल को आएंगे, तैयारियों में जुटे एनडीए कार्यकर्ता
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी बिहार आगमन को लेकर कर्पुरी सभागार जिला जदयू कार्यालय शिवहर में जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडये की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन तथा जिला संगठन प्रभारी दीपक पटेल की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई है।
बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया, और यह निर्णय लिया गया के सभी पंचायत से एक एक बस मधुबनी जाएगी। लोगों से आह्वान किया गया कि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को कामयाब सफल करंगे।
पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन ने एनडीए के प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्यवन समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्य को मनमोनीत होने पर सम्मानित किया। इस दौरान सबों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाएं।मोके पर उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार राय पटेल , युवा जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार , पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तुफा । जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष महबूब आलम , किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैशर आलम , नगर अध्यक्ष अनिल कुमार , पिपराही प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ,पुरनहिया प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ,शिवहर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार , डुमरी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह , तरियानी प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल राय। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भोला सहनी ,मोहम्मद इश्तेयाक आलम , धनंजय झा , लछमी पटेल , हरिहर ठाकुर , अशोक पांडये , गणेश राम , मन्नू मिश्रा , धनंजय झा इत्यादि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0