सीतामढ़ी :- बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्र का आयोजन, स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़ का लिया हिस्सा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्र का आयोजन जीविका द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जमुआ पंचायत में मिथिला जीविका ग्राम संगठन एवं पताही पंचायत में उत्तम जीविका ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीएम संतोष कुमार ने कहा कि यह आयोजन मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जीविका समूह से जुड़ी महिला ग्राम संगठन के माध्यम से कराया जा रहा हैं। जिसमें खासकर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभन्नि योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं। साथ ही पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं पर सुझाव मांगा गया। इसमें सभी महिलाओं से स्थानीय स्तर पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है की नहीं इसकी जानकारी ली गई। इस अवसर पर जागरूकता वैन के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया इस दौरान जीविका दीदियों ने राशन कार्ड,पीएम आवास योजना सहित नल जल योजना तथा गली नाली योजना से संबंधित शिकायत व इसका समाधान भी बताया। ।इस दौरान महिलाओं को वीडियो के माध्यम से सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस आयोजन से मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0