सीतामढ़ी :- मेजरगंज में सामूहिक कन्या विवाह अनुष्ठान को लेकर अंतिम बैठक
-- जिले के नामचीन चिकित्सकों ने लिया भाग।
-- 20 अप्रैल को जेबी उच्च +2 विद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा सामूहिक विवाह।
-- दांपत्य जीवन में बंधेंगे 31 वर-बधू।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(मेजरगंज) :- प्रखंड मुख्यालय पंचायत भवन में मंगलवार को सामूहिक विवाह अनुष्ठान को लेकर अंतिम बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया राजू कुमार स्वर्णकार ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी रेखा कुमारी, मुख्य संयोजक विजय कुमार, आयोजक समिति के डॉ प्रमोद कुमार, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ आरके प्रकाश, डॉ अंजना प्रकाश, डॉ मनोज, डॉ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एमएलसी रेखा कुमारी ने कहा कि इस तरह का पहल काफी सराहनीय व प्रशंसनीय है। इससे एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है। सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते है तथा सामाजिक रीति रिवाजों व परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बधते है।
जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। यह भारतीय संस्कृति का कथन है। जहां स्त्रियों की पूजा नहीं होती, वहां किए गए सभी अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं।
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देना चाहिए। भ्रूण हत्या को रोकने और लोगों से इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करने की अपील की।
डॉ अंजना प्रसाद ने कहा कि सामूहिक विवाह के ज़रिए समाज में सामाजिक समरसता और सर्वधर्म-समभाव को बढ़ावा मिलता है। इसका मुख्य मकसद शादियों में होने वाले अनावश्यक खर्च और प्रदर्शन को भी कम करना है। साथ ही जो लोग गर्भ में लड़की को मार देते हैं और लड़की को बोझ समझते हैं उनके लिए यह सही मार्गदर्शन है।
मंच का संचालन कर रहे डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि दहेज़ व्यवस्था की पुरानी प्रथा भारत में लोगों के सामने एक बड़ी चुनौती है। पुरुषवादी भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति निम्न है। ऐसे में बेटी बचाओ को बढ़ावा देना चाहिए साथ ही यह अनुष्ठान विशेष रूप से वित्तीय बाधाओं का सामना करने वाले परिजनों को महंगे विवाह के बोझ से बचने का अवसर प्रदान करता है। डॉ प्रमोद कुमार ने कहा के सामूहिक विवाह से सांप्रदायिक और सामाजिक सद्भाव बढ़ता है।
बैठक को अन्य चिकित्सकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहयोगी पंकज कुमार रवि, सुनील प्रभाकर, बिकाऊ कापड़, सुरेंद्र मोदी, रामू हिसारिया, लड्डू रस्तोगी, हृतेश कुमार, नीरज कुमार शर्मा, मुखिया सोहन पासवान, आश नारायण राय सहित अन्य गणमान्य लोग तथा 31 जोड़ो के परिवार शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0