सीतामढ़ी :- शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन मनाई गई

Apr 19, 2025 - 21:21
 0  0
सीतामढ़ी :- शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन मनाई गई

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत के सरकारी विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का एक विशाल आयोजन वार्षिकोत्सव पर आयोजित किया गया। यदुपट्टी के मध्य विद्यालय राजवंशी में फीता काटकर समारोह की शुरुआत की गई तो संचालन शिक्षक नौशाद आलम ने की।

उपस्थित बच्चों ने नृत्य, गीत, संगीत व क्वीज प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम के अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत तथा उप प्रमुख बबलू कापर ने उपस्थित बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उसका हौसला बुलंद किया और उपस्थित बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि गरीबी से उबरने का‌ एकमात्र हथियार शिक्षा है इसलिए उपस्थित शिक्षकों से बच्चों के पढ़ाई के प्रति जोड़ देने व समय-समय पर विभिन्न कर्यक्रम कर उत्साहित करने की बात कही।

आठवीं कक्षा के छात्रों में प्रथम स्थान प्राची कुमारी, द्वितीय नंबर पर मिथिलेश कुमार तथा तीसरी नंबर पर आकाश कुमार रहे। 

शिक्षकों में नौशाद आलम, साधना कुमारी, दीपक कुमार, पिंकी कुमारी, बीरबल कमार, साफी, सरिता कुमारी, रेखा कुमारी, समेत कार्यक्रम में निखिल कुमार, चिंटू कुमार, मिंटू कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, धीरज कुमार, रवि, चांदनी, अंजलि, आंचल, अनुष्का, गुड़िया के साथ दर्जनों बच्चे मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0