सीतामढ़ी :- शिवहर के पांच पैक्स चुनाव के परिणाम घोषित, विजई हुए उम्मीदवार को दी है प्रमाणपत्र

Apr 10, 2025 - 20:27
 0  6
सीतामढ़ी :- शिवहर के पांच पैक्स चुनाव के परिणाम घोषित, विजई हुए उम्मीदवार को दी है प्रमाणपत्र

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- शिवहर जिले के 5 पंचायतों में बुधवार को संपन्न हुए पैक्स चुनाव के मतगणना कार्यक्रम गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से समापन हो गया। मतगणना के बाद इन सभी पैक्स के अध्यक्ष पद के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।  

चुनाव परिणाम निम्नवत हैं :-  

1- माधोपुर अनंत पैक्स चुनाव में जगन्नाथ साह ने किया दिवाकर सिंह को पराजित किया।  

2. सरसौला खुर्द पैक्स चुनाव में हरिचरण महतो ने राजकुमार को पराजित किया है।  

3. मथुरापुर कहतरवा पैक्स चुनाव में संजय साह ने संजीव कुमार को शिकस्त दी है।  

4. चमनपुर पैक्स में संजय कुमार ने श्रीमती रूपकली देवी को पराजित किया है।  

5.हरनाही पैक्स चुनाव में दिवाकर कुमार ने धर्मवीर कुमार को हराया।  

चुनाव प्रक्रिया के अंत में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) द्वारा सभी विजयी उम्मीदवारों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बीडीओ ने चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों तथा मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्ण मतदान व मतगणना के लिए प्रशासनिक टीम, पुलिस बल तथा स्थानीय नागरिकों की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0