सीतामढ़ी :- चालक दल की सतर्कता से दी वार्निंग ट्रेन होने से बची सवारी गाड़ी, टली बड़ी दुर्घटना, बची सैकड़ों यात्री की जान
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(सोनपुर) :- ट्रेन के ड्राइवर की तत्परता ने रेल और रेल यात्रियों को होने वाली भारी अप्रिय नुकसान से बचाया। ट्रेन संख्या 73453 (डीईएमयू – अग्रिम डीपीसी संख्या 172020) के ड्राइविंग यूनिट में धुएं की घटना की सूचना प्राप्त हुई। यह धुआं सबसे पहले समानांतर ट्रैक पर चल रहे ट्रेन संख्या 13227 के लोको पायलट राजेश कुमार तथा सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार द्वारा देखा गया।
अपनी असाधारण सतर्कता और पेशेवर तत्परता का प्रदर्शन करते हुए, ट्रेन संख्या 13227 के चालक दल ने तुरंत अपनी ट्रेन को रोका और स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। ट्रेन संख्या 73453 के चालक दल ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। आग पर लगभग 30 मिनट में काबू पा लिया गया और न तो किसी यात्री को कोई चोट पहुंची, न ही कोचों को कोई महत्वपूर्ण क्षति हुई। इसके पश्चात ट्रेन संख्या 73453 अपने दम पर आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई।
इस संभावित गंभीर घटना को टालने में चालक दल की तत्पर प्रतिक्रिया और समन्वित प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे। राजेश कुमार एवं रंजीत कुमार की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई अत्यंत प्रशंसनीय है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सुरक्षा पुरस्कार की अनुशंसा की जा रही है।
रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्धता और परिचालन उत्तरदायित्व के उच्चतम मानकों को बनाए रखने हेतु सम्पूर्ण टीम के प्रति हार्दिक सराहना व्यक्त करता है। उक्त आशय की जानकारी सीपीआरओ - सोनपुर मंडल एक ई-रिलीज जारी कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0