सीतामढ़ी :- नदी में नहाने के क्रम में बालक डूबा, तलाश जारी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में मरहा नदी में नहाने के दौरान एक बच्चा डूब गया। जिसकी पहचान मझौरा गांव निवासी मोहम्मद गफूर अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोइनुद्दीन के रूप में हुई है। नदी में उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका शव नहीं मिल सका था। जानकारी के मुताबिक रविवार को मोइनुद्दीन अपने कुछ दोस्तों के साथ मरहा नदी में नहा रहा था। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसका दोस्त दिलशाद बचाने गया। लेकिन वह भी डूबने लगा। इसी बीच नदी में बर्तन धो रही रीना की नजर डूबते हुए दिलशाद पर पड़ी। उसने किसी तरह दिलशाद को बचा लिया। जबकि मोइनुद्दीन पानी के अंदर चला गया।जिसकी तलाश जारी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0