सीतामढ़ी :- पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकार युवक ने की आत्म हत्या, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी (नानपुर) :- थाना क्षेत्र के सकरौली गाँव में एक 22वर्षीय युवक ने पत्नी के दुर्व्यवहार से तंग आ कर आत्महत्या कर लिया हैं। इस सम्बन्ध में मृतक के पिता बूटन महतो ने इसकी सूचना नानपुर पुलिस को दिया है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पींएसआई सनोज कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया।
इस सम्बन्ध में बूटन महतो ने बताया कि मेरा लड़का रविंद्र कुमार बीती रात खाना खाकर कर सो गया। आज सुबह जब देखे तो गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पत्नी से इसे पूर्व से विवाद चल रहा था।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं। मृतक के पिता बूटन महतो के बयान पर अप्रकृतिक मौत कांड संख्या दर्ज कर मामले की जाँच का जिम्मा पींएसआई सनोज कुमार को सौपा गया हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0