सीतामढ़ी :- बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Feb 16, 2026 - 21:31
 0  4
सीतामढ़ी :- बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-- बच्चों के अधिकारों का हनन न हो चलाया गया अभियान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- बच्चों का अधिकार का हनन नहीं होना चाहिये। जिसको लेकर 

पीएलवी मोहन कुमार के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार उच्च माध्यमिक विद्यालय अटकोनी तरियानी प्रखंड में आशा कार्यक्रम के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम किया गया l अधिकार मित्र मोहन कुमार द्वारा बताया गया कि बाल विवाह कानून अपराध है माता-पिता को अपने लड़कियों की शादी 18 वर्ष एवं लड़कों का शादी 21 वर्ष होने पर करने चाहिए, बच्चों की उम्र खेलने पढ़ने की होती है, इस उम्र में शादी करके माता-पिता बच्चों के अधिकार का हनन कर रहे हैं l इनके द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित सभी कार्यक्रम के बारे में बताया गया l बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम 100 दिवसीय है जो मार्च तक किया जाएगा l संतोष कुमार सामाजिक कार्यकर्ता सवेरा स्वयंसेवी संगठन के द्वारा बताया गया कि बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया उनके द्वारा बताया गया कि अगर गांव में बाल विवाह होता है तो उसे कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों पर कानूनी किया जा सकता है इनके द्वारा बताया गया की पंचायत में जनप्रतिनिधियों को भी इस पर निगरानी रखनी चाहिए सरकार की सभी योजनाओं के बारे में बताया गया l इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर मुनचुन बैठा,मोहम्मद इमरान,राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोनेलाल शाह विद्यालय के शिक्षक रामनिवास कुमार रेणु कुमारी आदि उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0