सीतामढ़ी :- विशेष प्रवेशोत्सव अभियान को ले निकली गई जागरूकता रैली

Apr 13, 2025 - 08:48
 0  3
सीतामढ़ी :- विशेष प्रवेशोत्सव अभियान को ले निकली गई जागरूकता रैली

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- विशेष प्रवेशोत्सव अभियान के दौरान बच्चों के विद्यालयों में नामांकन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग एवं साक्षरता द्वारा तरह तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। शहर स्थित मध्य विद्यालय गनौजीया टोला में प्रधानाध्यापिका कुमारी अर्चना के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चे, साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया। रैली महादलित बस्ती, गौशाला चौक होते हुए पुनः स्कूल पहुंची। रैली में केआरपी शैल देवी, शिक्षक सुभाष बैठा,ज्ञान प्रकाश, बृज किशोर,अर्चना कुमारी, सविता कुमारी, शिक्षा सेवक रमेश कुमार चौधरी समेत दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल थे। वही बाजपट्टी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव दक्षिणी से

शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रिशु राज सिंह,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संदीप सौरभ ने हरी झंड़ी दिखा रवाना किया।

इस अवसर पर डीपीओ रिशु राज सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों में नामांकन के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग एवं साक्षरताकर्मियों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साक्षरता कर्मी घर घर जा कर जहां सर्वे कर अनामांकित बच्चों को चिन्हित कर रहे हैं वही सरकारी स्कूलों में मिल रहे सुविधाओं के बारे में भी बता रहे है। जागरूकता रैली रैली में मध्य विद्यालय बनगांव गोट, साक्षरता कर्मी, शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के स्वयं सेवकों एवं दोनों विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। रैली विद्यालय से निकल अपने पोषक क्षेत्र कर विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों के हाथों में तख्ती,एवं बैनर पर नामांकन जागरूकता के नारे भी थे। रैली में बच्चों द्वारा पढ़ेंगे पढ़ेंगे उन्नत देश बनाएंगे, कोई ना छूटे अबकी बार शिक्षा हो सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, अब ना करो अज्ञानता की भूल हर बच्चे को भेजो स्कूल, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, घर-घर विद्या दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, पढ़ी लिखी नारी घर घर की उजीयारी आदि नारा लगाए गए।

रैली में एस आर पी संजय कुमार मधु, प्रधानाध्यापक राजीव कुमार , संजय कुमार केआरपी अमित, शिक्षक मनोज कुमार,मो सनाउल्लाह, जितेंद्र कुमार,मुकेश मोहन शर्मा, अखिलेश कुमार ,रामकिशोर झा,वंदना कुसुम,अर्चना कुमारी,प्रीति कुमारी, अभिलाषा सिंह,योगेश कुमार,संतोष कुमार,अमरेश कुमार,ज्योति कुमारी,अभीषेक कुमार,मीना मिश्रा,विमलेश कुमार, पंखुड़ी कुमारी,आशा कुमारी, शीला कुमारी समेत सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0