सीतामढी :- अज्ञात ट्रक की ठोकर से 36 वर्षीय राजा राम पासवान की मौत

Apr 16, 2025 - 18:01
 0  11
सीतामढी :- अज्ञात ट्रक की ठोकर से 36 वर्षीय राजा राम पासवान की मौत

-- आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम सीओ ने दिया मुआवजा देने की आश्वासन 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(नानपुर)) :- पुपरी - रुन्नी सैदपुर पथ के बहेरा जाहिदपुर पुल के निकट तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट मै आने से 36 वर्षीय राजाराम पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी |अज्ञात ट्रक ठोकर मारकर भागने में सफल रहा |आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर मुआवजा की मांग करने लगे |घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सुमित कुमार यादव थानाध्यक्ष अशोक कुमार सशस्त्र बलो के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर उचित मुआवजा देने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

जानकारी अनुसार बहेरा जाहिदपुर ग्राम निवासी राजाराम पासवान निजी स्कूल पुपरी में चालक का काम करता था। सुबह मोटरसाइकिल से घर से पुपरी जा रहा था तभी बहेरा पुल के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0