रामगढ़वा : अब मुहर्रम पर्व 20 को मनाया जाएगा, डीजे बाजे पर रहेगा प्रतिबंध : बीडीओ

रामगढ़वा : अब मुहर्रम पर्व 20 को मनाया जाएगा, डीजे बाजे पर रहेगा प्रतिबंध : बीडीओ

रामगढ़वा से संवाददाता

पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। पटना ज्ञापाक संख्या 9006 के निर्देश व सूचना के आलोक में चांद दिखाई देने के अनुसार राज्य में मोहर्रम पर्व अब 19 अगस्त (गुरुवार) के जगह 20 अगस्त (शुक्रवार) को सौहार्दपूर्ण व शांति का परिचय देते हुए मनाया जाएगा। साथ ही पर्व में आखड़ा कमिटी के संचालक को निर्देश दिया गया है कि सरकार के निर्देश पर डीजे बजाना सख्त माना हैं। वही पर्व के दिनो में बीडीओ मो० सज्जाद, सीओ मणिभूषण कुमार सिंह व थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व को लेकर जारी गाइड लाईन का शख्ती से पालन कराया जायेगा। वही आखड़ा खेल आतिशबाजी में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाही किया जाएगा। इस पर्व में प्रखंड के समस्त अधिकारी, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियो से नम्रतापूर्वक सौहार्द व शांतपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गयी।