आकाश चौथी बार बने जाप छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष

आकाश चौथी बार बने जाप छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष

मोतिहारी
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आजाद चाँद द्वारा घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर निवासी आकाश कुमार सिंह को चौथी बार जन अधिकार छात्र परिषद ,पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद  नवनयुक्त जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौथी बार विश्वास करने के लिए दिल से धन्यवाद। श्री सिंह ने कहा कि पहले से अधिक ऊर्जा के साथ पार्टी के विचारधारा को जन -जन तक पहुचाएंगे। श्री सिंह के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी, प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह, प्रदेश सचिव सह पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंकुश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष अनिला तिवारी, किसान जिलाध्यक्ष मुस्तेजाब आलम, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, रामबाबू यादव, रामचंद्र सिंह, अनिल सिंह, विवेक द्विवेदी, राकेश प्रजापति, अली खान, रिषु सिंह, हम्माद जफर खान, तबरेज सैफी, अरमान सैफी, आजाद सैफी आदि ने बधाई दी है।