पूर्वी चम्पारण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआवा एसएसबी ने किया योगाभ्यास व लगाए पेड़ 

पूर्वी चम्पारण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआवा एसएसबी ने किया योगाभ्यास व लगाए पेड़ 

छौड़ादानो, पूर्वी चम्पारण। 
आज 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी महुआवा कंपनी के जवानों के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कोविड प्रोटोकॉल के तहत शारीरिक दुरी का ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास करवाया गया। साथ ही साथ स्टैमिना को बढ़ाने हेतु नियमित शारीरिक कसरत को अमल में लाने की बात बताई गयी। मौके पर सीमा चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआवा सीमा चौकी के जवानों द्वारा योगाभ्यास किया गया। उन्हें कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने व योग की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही साथ इस अवसर पर पर्यावरण के महत्व के बारे में  भी बताया गया।  जिसमें उन्हें जीवन में अपने प्रमुख पल को याद रखने हेतु एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन या कोई वर्षगांठ के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाएं, जिससे उन्हें याद रहे कि उन्होंने अपने जीवन काल में अमुख समय में इस जगह पर यह वृक्ष लगाया था। वृक्ष सभी को अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष 71वी वाहिनी के कमांडेंट श्री देवानंद जी के नेतृत्व में लगभग 25000 पौधों को 71वी वाहिनी के द्वारा वाहिनी की अग्रसर सीमा चौकियों तथा वाहिनी मुख्यालय के आसपास लगाए गए हैं।

पर्यावरण या वृक्ष के महत्व को इस श्लोक के माध्यम से भी समझा जा सकता है :--
दशकुपसमा वापी दशवापीसमो हद्रःl 
दशहदसम: पुत्रो दश पुत्रो सम द्रुम :ll
जिसका भावार्थ है :- सम्पूर्ण विश्व में सर्वाधिक बुधिवान विवेकवान चिंतन शील वान प्राणी है मनुष्य। उपयुक्त गुण इनमे नैसर्गिक रूप से विद्यमान रहते है।  लेकिन आज मानुष की बुद्धि विलासिता के विकास के नये नये आयामों को चूमने के लिए अपने मूल जड़ ही भूल गए हैं। यहाँ पर यह सोचना चाहिए कि विकास की नहीं बल्कि सतत विकास की जरूरत है।  सतत विकास का मतलब, विकास के साथ पर्यावरण का समुचित सामंजस्य जरुरी है। यह वर्तमान ही नहीं अपितु आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी अति आवश्यक है। 

आज भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सीमा चौकी महुआवा के प्रांगण में सीमा चौकी प्रभारी चंदन कुमार के साथ उच्च विद्यालय कटकेनवा के प्राचार्य नवनीत कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सीमा चौकी महुआवा के 50 कर्मचारी व उच्च विद्यालय कटकेनवा के दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।