सीतामढी :- बैरगनिया के पटेल चौक पर अतिक्रमणकारियों को लगाया गया आर्थिक दंड

सीतामढी :- बैरगनिया के पटेल चौक पर अतिक्रमणकारियों को लगाया गया आर्थिक दंड

चंदन पाठक/ सागर कुमार, सीतामढी। 

बैरगनिया (सीतामढी) :- नगर परिषद बैरगनिया के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार आर्य द्वारा शहर के पटेल चौक से हॉस्पिटल चौक तक जाम से निजात  दिलाने हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मेन रोड के बीचों बीच स्थित डिवाइडर के पास अस्थायी अतिक्रमण करियो को 200 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। इसके साथ ही सभी अतिक्रमणकरियो को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण करने पर आर्थिक दंड को बढ़ाया जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा यह करवाई नगर पालिका अधिनियम (संसोधित) 2007 की धारा 435 के तहत की गई। इस संबंध में माइकिंग द्वारा पूर्व से ही सभी को सूचित किया जा चुका था। इस अभियान को लगातार चलाते हुये एक संयुक्त अभियान पर चलाया जायेगा। ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सके। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक कपिलदेव सिंह प्रसाद तथा अन्य पुलिस बल के साथ नगर परिषद के अन्य कर्मीगण मौजूद थे।