सीतामढ़ी :- रामनवमी के अवसर पर विधि - व्यवस्था को लेकर 120 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(शिवहर) :- रामनवमी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था के संबंध में एक संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया।  बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय......

Apr 6, 2025 - 05:41
Apr 6, 2025 - 07:47
 0  4
सीतामढ़ी :- रामनवमी के अवसर पर विधि - व्यवस्था को लेकर 120 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- रामनवमी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था के संबंध में एक संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।  

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा निर्देश :-

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को त्योहार के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।  

शांतिपूर्ण जुलूस के लिए आवश्यक रूप से वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने पर जोर दिया गया, ताकि कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।  

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के अवसर पर डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।  

उन्होंने निर्देश दिया कि रामनवमी जुलूस का प्रस्थान एवं विसर्जन निर्धारित समय पर ही पूरा किया जाए तथा इसकी निगरानी संबंधित अधिकारी करें।

सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्धारित समय से अपने-अपने तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।रामनवमी एवं अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है, जिसमें सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित किया गया था।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे रामनवमी के पावन पर्व को शांति, सद्भाव एवं उत्साह के साथ मनाएं तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।  

इस संयुक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, समाहर्ता के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0