सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी द्वारा एईएस रोकथाम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक निर्देश जारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी((शिवहर) :- जिला पदाधिकारी शिवहर विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के प्रभावी रोकथाम हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई । जिला पदाधिकारी ने एईएस/जेई के रोकथाम के लिए कई दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।   जिले के सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और......

Apr 9, 2025 - 06:07
Apr 9, 2025 - 09:00
 0  5
सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी द्वारा एईएस  रोकथाम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक निर्देश जारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी((शिवहर) :- जिला पदाधिकारी शिवहर विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के प्रभावी रोकथाम हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई । जिला पदाधिकारी ने एईएस/जेई के रोकथाम के लिए कई दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। 

 जिले के सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में संचालित एईएस वार्डों को सुसज्जित रखने का निर्देश दिया गया है। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सदर अस्पताल के अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपी गई है। 

शिक्षा विभाग, जीविका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को एईएस से बचाव हेतु प्रशिक्षण देने का निर्देश जारी किया गया है। प्रशिक्षण के उपरांत इन सभी को जन-जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्य जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस , जीविका और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग से संपन्न होगा।

जिले के सदर अस्पताल और प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से 24x7 एईएस कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर संचालित करने का निर्देश दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी सदर अस्पताल के अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई है।

एईएस वार्ड में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार चिकित्सकों को प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे के बीच दर्पण ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। यह अनुपालन सदर अस्पताल के अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

 राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जिले के सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पैरासिटामॉल और ओआरएस (एईएस

 किट) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य सीडीपीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

एईएस से संबंधित सभी प्रशिक्षण अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह तक शिक्षा विभाग, चिकित्सा कर्मियों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जीविका, पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के सदस्यों तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीडीपीओ, पंचायती राज पदाधिकारी और बीपीएम जीविका के सहयोग से संपन्न होगा।

एईएस वार्डों को सुसज्जित करने के लिए सभी आवश्यक दवाइयां और उपकरण तत्काल उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिकित्सकों और कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर जिला स्तर पर प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य सीडीपीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। 

नगर क्षेत्र में आवारा सुअरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने और जिले के अन्य क्षेत्रों में सुअरों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया है। यह कदम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और बच्चों को स्वस्थ भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बैठक में प्रभारी सिविल सर्जन,समाहर्ता के विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी, वैक्सीनेशन ऑफिसर,सभी चिकित्सा पदाधिकारी,एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0