सीतामढ़ी :- मुखिया ज्याउल्लाह को सिल्वर मेडल देकर डीएम ने किया सम्मानित
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(नानपुर) :- जिले के 14 प्रखंडों के 33 पंचायतों को टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। जिसमें नानपुर प्रखंड के पंडौल बुजुर्ग व जानीपुर पंचायत कोभी टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। इसके लिए जिले में आयोजित कार्यक्रम में पंडौल बुजुर्ग पंचायत के मुखिया ज्याऊल्लाह परवेज को बेहतर कार्य करने व सहयोग क......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(नानपुर) :- जिले के 14 प्रखंडों के 33 पंचायतों को टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। जिसमें नानपुर प्रखंड के पंडौल बुजुर्ग व जानीपुर पंचायत कोभी टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। इसके लिए जिले में आयोजित कार्यक्रम में पंडौल बुजुर्ग पंचायत के मुखिया ज्याऊल्लाह परवेज को बेहतर कार्य करने व सहयोग करने के लिए सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया है।
सम्मान पाने के बाद मुखिया ज्याऊल्लाह परवेज ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पंचायत के लिए ऐतिहासिक और गौरव का पल है। जिले में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रिची पाण्डेय द्वारा बेहतर कार्य करने पर सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकरमुझे सम्मानित किया गया है।इसके लिए जिला प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद दे रहा |
मुखिया ज्याउल्लाह परवेज को डीएम सीतामढ़ी द्वारा सम्मानित होने पर मुखिया संघ अध्यक्ष अखिलेश कुमार कुन्नू, जरजिस अहमद लाडले राजमंगल राय, बिपिन कुमार यादव, कृष्णा पंडित जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार यादव पैक्स अध्यक्ष फुलबाबू राय सहित अन्य लोगो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया हैं |
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0