सीतामढ़ी :- एटीवीएम फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी :- एटीवीएम (एडवांस टिकटिंग वेंडिंग मशीन) फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार होने से रेलवे को कई फायदे होते हैं। उक्त आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल द्वारा एक ई- रिलीज जारी कर दिया गया है :- 1--बढ़ी हुई टिकट बिक्री:- एटीवीएम फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार होने से अधिक समय तक टिकट बिक्री की जा सकती है, जिससे अधिक यात्रियों को टिकट खरीदने का .......

Apr 9, 2025 - 06:04
Apr 9, 2025 - 08:59
 0  4
सीतामढ़ी :- एटीवीएम फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- एटीवीएम (एडवांस टिकटिंग वेंडिंग मशीन) फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार होने से रेलवे को कई फायदे होते हैं। उक्त आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल द्वारा एक ई- रिलीज जारी कर दिया गया है :-

1--बढ़ी हुई टिकट बिक्री:- एटीवीएम फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार होने से अधिक समय तक टिकट बिक्री की जा सकती है, जिससे अधिक यात्रियों को टिकट खरीदने का अवसर मिलता है।

2-- यात्रियों की सुविधा :- अधिक समय तक टिकट बिक्री की सुविधा होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक लचीलापन मिलता है।

3 - रेलवे की आय में वृद्धि :- अधिक टिकट बिक्री से रेलवे की आय में वृद्धि होती है, जिससे रेलवे को अपने बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी ।

4 - कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि :- एटीवीएम फैसिलेटर के कार्य अवधि में विस्तार होने से कर्मचारियों को अधिक समय तक काम करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी।

5 - यात्री अनुभव में सुधार :- अधिक समय तक टिकट बिक्री की सुविधा होने से यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव मिलता है, जिससे उनकी संतुष्टि में वृद्धि होगी।

सोनपुर मंडल में डिजिटल इंडिया की दिशा में अहम पहल – 10 स्टेशनों पर 30 एटीवीएम मशीनें, मुजफ्फरपुर स्टेशन आय में अग्रणी

भारतीय रेलवे के सोनपुर मंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को गति प्रदान करते हुए टिकटिंग प्रणाली को अधिक डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर पहले से उपलब्ध कुल 30 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के प्रभावी संचालन के लिए इन पर नियुक्त प्रशिक्षित फेसिलेटर्स की सेवा अवधि को तीन (03) महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा और एटीवीएम के बेहतर उपयोग को देखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इन फेसिलेटर्स की सहायता से अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ता, जिससे स्टेशन पर भीड़ कम हुई है और यात्रियों को तेज़ व सहज सेवा मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन ने पूरे पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) क्षेत्र में दैनिक आय के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि डिजिटल टिकटिंग सेवाओं, विशेष रूप से एटीवीएम के बढ़ते उपयोग की सफलता को दर्शाती है।

इसके साथ ही, यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड जैसी डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे वे मोबाइल और कार्ड के माध्यम से बिना कतार के टिकट प्राप्त कर सकें।

एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के प्रमुख लाभ :-

1- तेज़ और सरल सेवा – कुछ ही सेकंड में सामान्य टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट या मासिक पास प्राप्त।

2- 24x7 उपलब्धता – दिन-रात किसी भी समय टिकट लिया जा सकता है।

3- भीड़ में कमी – टिकट काउंटर पर भीड़ में कमी और कर्मचारियों पर दबाव में राहत।

4- डिजिटल भुगतान को बढ़ावा – स्मार्ट कार्ड और क्यूआर कोड से कैशलेस ट्रांजैक्शन।

5- पर्यावरण हितैषी – कागज़ की बचत और डिजिटल रसीदों को बढ़ावा।

6- डिजिटल इंडिया मिशन को समर्थन – रेलवे का डिजिटल भारत की ओर ठोस कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0