सीतामढ़ी :- अनधिकृत रूप से सरकारी राशि की निकासी मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(परिहार) :- अनाधिकृत रूप से सरकारी राशि की निकासी करने के मामले में दो तत्कालीन एचएम, एक वर्तमान एचएम एवं एक सहायक शिक्षक की गर्दन फंस गई है। मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहार का है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तत्कालीन प्रधानाध्यापक अता करीम व उदयानंद शर्मा, तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विज......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(परिहार) :- अनाधिकृत रूप से सरकारी राशि की निकासी करने के मामले में दो तत्कालीन एचएम, एक वर्तमान एचएम एवं एक सहायक शिक्षक की गर्दन फंस गई है। मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहार का है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तत्कालीन प्रधानाध्यापक अता करीम व उदयानंद शर्मा, तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार एवं एक सहायक शिक्षक को नामजद किया है। इन सभी पर अनधिकृत रूप से सरकारी राशि की निकासी करने का आरोप है। सरकारी राशि को रेवड़ी समझकर अनधिकृत रूप से निकासी करने एवं इसका दुरुपयोग वालों के लिए यह एक सख्त संदेश है। श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय ख्याति प्राप्त विद्यालयों में शामिल है। यहां छात्रों की संख्या भी खूब रहती है। पूर्व में भी यहां व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। छात्रों ने अवैध वसूली को लेकर हंगामा भी किया था। लेकिन तब मामले को लीपापोती कर दी गई थी। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि बारीकी से जांच होने पर कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आ सकती है। बहरहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0