सीतामढ़ी :- रितु जायसवाल के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष सह परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल द्वारा महिला विकास मंच के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा के एक निजी स्कूल के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुफ्त चिकित्सा जांच, कैंसर जांच के साथ साथ घरेलू हिंसा का शिका.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष सह परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल द्वारा महिला विकास मंच के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा के एक निजी स्कूल के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुफ्त चिकित्सा जांच, कैंसर जांच के साथ साथ घरेलू हिंसा का शिकार रही महिला व पुरुष उत्पीड़न से ग्रसितों को निजात व शिक्षा के क्षेत्र में उचित काउंसलिंग किया गया। महिला विकास मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच की सरंक्षक वीणा मानवी ने कहा कि हमारा सपना है बिहार में हर महिलाओं को स्वास्थ्य सशक्तिकरण एवं शिक्षा जगत में आगे बढ़ाने का तथा स्वस्थ बिहार बनाने का है। इस ओर यह हमारा पहला कदम है। उन्होंने बताया कि कई बड़े योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सके। वहीं मिशन जुगनू के डॉक्टर उपासना वोहरा ने महिलाओं में होनेवाली बीमारियों से बचने व उसके घरेलू उपाय के बारे में बताया। सवेरा हॉस्पिटल की प्रतिनिधि डॉक्टर रितु शर्मा द्वारा फ्री कैंसर जांच और सुविधा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैनिटरी पैड, ओआरएस आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थित रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0