सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी शिवहर द्वारा रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत कृषि वर्ष 2024 -025 के लिए पंचायत स्तरीय रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय शिवहर द्वारा किया गया। शिवहर के कुशहर पंचायत अंतर्गत ग्राम कुशहर में में संपन्न हुआ। प्रयोग के लिए 10.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत कृषि वर्ष 2024 -025 के लिए पंचायत स्तरीय रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय शिवहर द्वारा किया गया। शिवहर के कुशहर पंचायत अंतर्गत ग्राम कुशहर में में संपन्न हुआ। प्रयोग के लिए 10x5 मीटर के क्षेत्र में फसल कटनी की गई, जिसमें प्राथमिक प्रयोगकर्ता के रूप में कृषि समन्वयक उमेश कुमार ने कार्य किया।
फसल कटनी प्रयोग के उपरांत हरे दाने का वजन 18.140 किलोग्राम प्राप्त हुआ। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर उपज दर 36.28 क्विंटल निर्धारित की गई। उल्लेखनीय है कि फसल कटनी प्रयोग के परिणामों के आधार पर उपज दर का आकलन किया जाता है, जो राज्य की खाद्य नीति निर्माण एवं राज्य आय निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।यह निरीक्षण बिहार सरकार की फसल सहायता योजना के तहत किसानों के हित में उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने और नीति निर्माण में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,स्थानीय मुखिया शिवहर सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0