सीतामढ़ी :- मंत्री पंहुचे संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कार्यालय। गन्ना किसानों की समस्याओं पर वार्ता किया
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री मोतीलाल प्रसाद पहुंचे संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कार्यालय जहां मोर्चा प्रतिनिधियों से गन्ना किसानों की समस्याओं पर किया बात चित। मोर्चा के उतर बिहार अध्यक्ष तथा बिहार राज्य गन्ना किसान .....
-- मोर्चा कार्यालय में गन्ना किसानों की समस्याओं पर मंत्री ने की बात
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री मोतीलाल प्रसाद पहुंचे संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कार्यालय जहां मोर्चा प्रतिनिधियों से गन्ना किसानों की समस्याओं पर किया बात चित।
मोर्चा के उतर बिहार अध्यक्ष तथा बिहार राज्य गन्ना किसान संघर्ष मोर्चा के महासचिव डा आनन्द किशोर, महासचिव संजीब कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शशिधर शर्मा तथा कार्य समिति सदस्य प्रो अरुण पाठक ने गन्ना किसानों के 9 वर्षों के बकाये 51 करोड 30 लाख रु गन्नामूल्य के भुगतान तथा यूनियन बैंक में किसानो के फ्रीज बचत खाता को शीघ्र फ्री कराने पर मंत्री से ठोश पहल करने को कहा। डा किशोर ने कहा कि गन्ना उद्योग विकास मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों के आश्वासनो तथा बयानों में तालमेल नही होने से भुगतान पर किसानो में संशय है कि कब तक भुगतान होगा। इसी प्रकार अधिकारियों के बार-बार के आश्वासन के बावजूद यूनियन बैंक का खाता फ्री नही हो सका है।
मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा मैं पटना पहुंचते हीं मंत्री तथा अधिकारियों से बात कर शीघ्रातिशीघ्र बकाये गन्नामूल्य केभुगतान तथा यूनियन बैंक के फ्रिज खाता को फ्री कराने पर पहल करूंगा।
नये सत्र के बकाये करीब 8करोड रु गन्नामूल्य तथा बीज आपूर्ति करने बाले गन्ना किसानों के करीब5करोड रु बकाये के भुगतान पर मोर्चा कार्यालय से हीं मंत्री ने मिल के सी जी एम से बातकर बकाये के शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया।किसान नेताओ ने गन्ना खेती के बढते लागत के आलोक में किसानों को नि:शुल्क गन्ना बीज,सिंचाई के लिए विद्युत, अनुदानित दर पर उर्वरक तथा कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए मंत्री से सरकार में पहल का आग्रह किया। मंत्री ने गन्ना खेती के विस्तार में किसानों को हर तरह से सहयोग करने का मिल प्रबंधन को निदेश देते हुए कहा गन्ने की खेती होगी तभी किसान तथा मिल दोनो खुशहाल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0