सीतामढ़ी :- हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा - थाना प्रभारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी :- तरियानी प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरार पंचायत के लदौरा में 18 वर्षीय प्रिंस कुमार की शनिवार को सुबह संध्याअस्पत स्थिति में मौत हो गई है। जिससे परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।  बताया जाता है कि रामनाथ उर्फ मुन्ना सहनी के .....

Apr 6, 2025 - 05:44
Apr 6, 2025 - 07:45
 0  8
सीतामढ़ी :- हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा - थाना प्रभारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- तरियानी प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरार पंचायत के लदौरा में 18 वर्षीय प्रिंस कुमार की शनिवार को सुबह संध्याअस्पत स्थिति में मौत हो गई है। जिससे परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

 बताया जाता है कि रामनाथ उर्फ मुन्ना सहनी के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को शनिवार के सुबह एक कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सुबह घर खोलने पर प्रिंस कुमार का लटकता हुआ शव देखते ही परिजनो में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गई है। प्रिंस कुमार आठवां तक पढ़ाई कर छोड़ चुका था बताया जाता है कि लड़का को किसी से सायद प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।

फंदे से शव मिलने पर परिजन वेहवास पड़ा हुआ है। प्रिंस कुमार दो बहन के बीच भाई में अकेला था। इससे परिजन को दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक प्रिंस कुमार के पिता रामनाथ सहनी उर्फ मुन्ना सहनी बाहर में मजदूरी का काम करता है। घर पर नहीं रहने के कारण उसका देख-रेख उनके दादा शंकर सहनी अपने साथ रखकर किया करते थे। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया की हत्या या आत्महत्या का गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगा परिजन के तरफ से अभी थाना मे आवेदन नहीं दिया गया है। फिर भी अपने एंगल से मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच किया जा रहा है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेज दिया गया है। और छानबीन में जुट गई है शिवहर पुलिस।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0