सीतामढ़ी :- चलती ट्रेन से गिरकर यात्री हुए गंभीर रूप सेघायल, इलाज के दौरान मौत
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- सोमवार की सुबह तकरीबन 10:2 बजे के आसपास रक्सौल से सीतामढ़ी जा रही अंतोदय एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया, बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेन की ठहराने बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर नहीं है। इस ट्रेन में सवार होकर रक्सौल से बैरगनिया आ रहे एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उ....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- सोमवार की सुबह तकरीबन 10:2 बजे के आसपास रक्सौल से सीतामढ़ी जा रही अंतोदय एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया, बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेन की ठहराने बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर नहीं है। इस ट्रेन में सवार होकर रक्सौल से बैरगनिया आ रहे एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरने गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया है कि शिवहर जिले के पुरनहिया वार्ड नंबर 07 अदौरी गांव निवासी 74 वर्षीय दुखा सदा रक्सौल स्टेशन पर अंतोदय गाड़ी में सवार हो गए। उन्हें बैरगनिया उतरना था। परंतु जब बैरगनिया स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी, तब उक्त व्यक्ति ने बैरगनिया स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था और जब ट्रेन ने स्टेशन पर रुक नहीं सकी, तो वह जबरन उतरने की कोशिश करने लगा। लेकिन ट्रेन की तेज गति के कारण वह अपना संतुलन खोकर ट्रेन से नीचे बैरगनिया प्लेटफार्म पर ही गिर गया। घायल यात्री को बैरगनिया जीआरपी के डीपीसी संजय कुमार, मो जावेद अंसारी सहित अन्य रेल कर्मियों ने घायल को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने इलाज करने के बाद भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0