सीतामढ़ी :- रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने को लेकर किया गया जनसंपर्क

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(शिवहर) :- विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई शिवहर के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म दिवस उत्सव श्री रामनवमी के अवसर पर पूरनहिया प्रखंड के अशोगी ग्राम स्थित बौद्धी माता स्थान से श्री राम जुलूस पिपराही होते हुए शिवहर नगर के भ्रमण के बाद पछियारी पोखर मठ श्री राम जा......

Apr 6, 2025 - 05:50
Apr 6, 2025 - 07:44
 0  4
सीतामढ़ी :- रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने को लेकर किया गया जनसंपर्क

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई शिवहर के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म दिवस उत्सव श्री रामनवमी के अवसर पर पूरनहिया प्रखंड के अशोगी ग्राम स्थित बौद्धी माता स्थान से श्री राम जुलूस पिपराही होते हुए शिवहर नगर के भ्रमण के बाद पछियारी पोखर मठ श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में महा आरती के पश्चात समाप्त होगी ।

इस जुलूस के तैयारी के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा जी ने दर्जनों गांव का भ्रमण कर आम जनमानस से इस जुलूस में शामिल होने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य है और उनके जन्म उत्सव हम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मना रहे हैं ।

क्योंकि भारत सरकार ने अयोध्या श्री राम मंदिर के तर्ज पर सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में भी श्री राम जानकी मंदिर बनाने की निर्णय लिया है और उस संदर्भ में काम शुरू हो चुका है। इसलिए हम सभी मिथिला वासियों का यह धर्म बनता है कि इस बार श्री राम नवमी के अवसर जो 6 अप्रैल 2025 की रविवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी उसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जुलूस की भव्यता को प्रदान करें।

  पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने आम लोगों से रामनवमी के अवसर पर इस जुलूस में शामिल होने की अपील की ।

दौरे के क्रम में उन्होंने पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज ग्राम में मेसौढा महावीर मित्र मंडल सदस्यों के साथ एवं रतनपुर में साथ ही बेलवा, सरसौला, पिपराही चौक,दोस्तिया चौक, सहवाजा, शिवहर शहर आदि स्थानों पर आम जनता से संपर्क कर इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ।

 विश्व हिंदू परिषद के विभाग संरक्षक राकेश तिवारी ,विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी शिवहर जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, धर्मेंद्र पांडे , राजेश कुमार राजू भाजपा मंडल अध्यक्ष पिपराली पंकज पांडे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता संजय तिवारी, भारत भूषण दुबे,सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0