सीतामढ़ी :- उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- स्थानीय राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन कर वर्ग नवम के वार्षिक परीक्षा देने छात्र - छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। अच्छे अंक लाने वाले अभय कुमार, सत्यम कुमार ,शिवम कुमार, दशरथ कुमार, किशन कुमार, सूरज कुमार, कोम.....

Apr 6, 2025 - 05:54
Apr 6, 2025 - 07:43
 0  6
सीतामढ़ी :- उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- स्थानीय राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन कर वर्ग नवम के वार्षिक परीक्षा देने छात्र - छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। अच्छे अंक लाने वाले अभय कुमार, सत्यम कुमार ,शिवम कुमार, दशरथ कुमार, किशन कुमार, सूरज कुमार, कोमल कुमारी, सुप्रिया कुमारी ,काजल कुमारी, जाह्नवी कुमारी, खुशी कुमारी आदि को पुरस्कृत किया गया। वही सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था काम करने पर विचार करते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि आप अपने-अपने बच्चों को ससमय एवं नियमित रूप से विद्यालय भेजने का कार्य करें। शिक्षकों द्वारा बच्चों को विद्यालय में संस्कारिक रूप से रहकर अध्ययन करने को प्रेरित किया गया। वही जो बच्चे परीक्षा में पूर्णत: अनुपस्थित थे उनके अभिभावक को बुलाकर विशेष परीक्षा आयोजन कर उसे आगामी वर्ग में भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम बाबू पाल, आलोक रंजन, राजीव कुमार, राय गिरीश चंद्र सिन्हा, निलेश कुमार मिश्रा, शालिनी भास्कर, जीतेंद्र शाह, मो सनाउल्लाह खान, ललन पासवान, दीनानाथ कुमार, शकील अहमद, आनंद कुमार, बसंत कुमार तथा उपस्थित अभिभावकों में दामोदर गाडिया, दीपक गाडिया, गौरव कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0