सीतामढ़ी :- मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन हुआ संपन्न
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बैरगनिया थाना क्षेत्र के डूमरवाना स्थित रानी सती राधा कृष्ण मंदिर में 10 दिनों तक चलने वाले दशहरा त्योहार का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सोमवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के बाद, दशमी .....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बैरगनिया थाना क्षेत्र के डूमरवाना स्थित रानी सती राधा कृष्ण मंदिर में 10 दिनों तक चलने वाले दशहरा त्योहार का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सोमवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के बाद, दशमी के दिन भक्तों ने परंपरागत ढंग से खुशी-खुशी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने देवी पंडाल में मां की पूजा और आरती की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई, जो चंद्रा टॉकीज, गुरुकुल रोड, बाबा लाल दास मठ रोड, मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाए और देवी की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां की प्रतिमाओं पर फूलों की वर्षा की और भव्य स्वागत किया। रास्ते भर लोग मां दुर्गा के गगनभेदी जयघोष करते रहे। नगर परिषद क्षेत्र के बनवारी लाल धर्मशाला पोखर में मां की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने मां की अंतिम पूजा-अर्चना की और विधिवत रूप से मां की प्रतिमाओं को पानी में प्रवाहित किया।
इस दौरान सुरक्षा के थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने कड़े इंतजाम किए गए थे। इस शोभायात्रा के साथ अपर थानाध्यक्ष कविता कुमारी, सअनि दिनेश पासवान अन्य पुलिस बल तैनात किये गये थे। ताकि विसर्जन कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। पुलिस की निगरानी में सभी प्रतिमाओं का सुरक्षित तरीके से विसर्जन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0