सीतामढ़ी :- चमकी को दे धमकी, चमकी बुखार बचाव के लिए डुमरी स्वास्थ्य केंद पर किया गया विशेष आयोजन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(शिवहर) :- डुमरी कटसरी ,प्रखण्ड विकास पाधिकारी अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं प्रभारी डॉक्टर सजंय कुमार की मौजूदगी में डुमरी स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया विशेष आयोजन के तहत किया गया जागरूक,चमकी बुखार से सम्बंधित एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया और बताया गया के चमकी बुखार, जिसे जापानी इंसेफेलाइटिस या एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) भी कहा जाता है, एक गंभीर बीमारी है जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों .....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- डुमरी कटसरी ,प्रखण्ड विकास पाधिकारी अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं प्रभारी डॉक्टर सजंय कुमार की मौजूदगी में डुमरी स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया विशेष आयोजन के तहत किया गया जागरूक,चमकी बुखार से सम्बंधित एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया और बताया गया के चमकी बुखार, जिसे जापानी इंसेफेलाइटिस या एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) भी कहा जाता है, एक गंभीर बीमारी है जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों और युवाओं को प्रभावित करती है। यह बीमारी दिमागी बुखार का कारण बनती है और तेज बुखार, बेहोशी, कंपन, मानसिक भ्रम, और भटकाव जैसे लक्षणों से पहचानी जाती है ।
डॉक्टर सजंय कुमार ने कहा के चमकी बुखार के लक्षण तेज बुखार अचानक और उच्च तापमान ,बेहोशी और भटकाव मानसिक स्थिति में बदलाव,आदि चमकी बुखार के कारण,जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस (JEV) मुख्य कारण है, लेकिन अन्य वायरस जैसे हर्पीज सिम्प्लेक्स, इन्फ्लुएंजा ए, और निपाह वायरस भी जिम्मेदार हो सकते हैं,कुछ मामलों में बैक्टीरिया और फंगस भी इस बीमारी का कारण बन सकते हैं
चमकी बुखार से बचाव :-
स्वच्छता बनाए रखें हाथों को नियमित रूप से धोएं और बर्तनों को साझा न करें,समय-समय पर टीकाकरण करवाना और मच्छरों से बचाव के लिए उचित उपाय करना,पूरी स्लीव्स के कपड़े पहनें, मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें, और घर के बाहर पानी जमा न होने दें
चमकी बुखार का लक्षण दिखने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाएं,तुरंत चिकित्सा सहायता लें वही प्रखण्ड विकास पाधिकारी ने कहा डुमरी कटसरी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य से सम्बंधित दवा की सारी सुविधा मौजूद हैं!
मौकेपर प्रखण्ड विकास पाधिकारी अरुण कुमार सिंह, डुमरी स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर सजंय कुमार समेत अन्य डॉक्टर एवं कर्मी थे मौजूद!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0