सीतामढ़ी :- 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रधानमंत्री की रैली होगी ऐतिहासिक : राम आधार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिथिला के पावन भूमि मधुबनी आगमन पर उनके स्वागत में सम्पूर्ण मिथिलावासी का जन सैलाब मधुबनी के विदेश्वर स्थान में उमड़ेगा। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राम आधार महतो ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने मिथिलांचल सहित सम्पूर्ण बिहार को जो सौगात दिया है, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अभूतपूर्व है।
माँ जानकी की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी में माँ सीता का भव्य मंदिर, दरभंगा में मखाना बोर्ड, रामायण सर्किट के अंतर्गत अयोधया से मिथिलांचल का सम्पर्क बढ़ाने आदि से क्षेत्र का विकास होगा।
इस दौरान श्री महतो ने रैली के सफलता के लिए विभिन्न इलाकें का भ्रमण कर लोगों को मधुबनी चलने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस दौरान वह कुआरी मदन पंचायत के हिरोलवा गांव में पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ लोगों को आमंत्रित किया।मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह और बूथ अध्यक्ष राम पुकार महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0