सीतामढ़ी :- गोरखपुर जां - गोरखपुर कैंट के मध्य चल रही रेल एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों को परिवर्तित लाइन से चलाए जाने का लिया गया निर्णय

Apr 16, 2025 - 17:44
 0  2
सीतामढ़ी :- गोरखपुर जां - गोरखपुर कैंट के मध्य चल रही रेल एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों को परिवर्तित लाइन से चलाए जाने का लिया गया निर्णय

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही - गोरखपुर कैंट - गोरखपुर जं.- डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.- गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गई निम्नलिखित 04 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल कर इन्हें परिवर्तित मार्ग अथवा उनके निर्धारित मार्ग से चलाया जायेगा। जिसमे एक उप और डाउन एक ट्रेनों की परिचालन भाया सीतामढ़ी होकर करने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है।

भाया सीतामढी होकर गुजरने वाली ट्रेन :--

दरभंगा से 03 मई, 2025 को खुलनेे वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर- छपरा ग्रामीण- वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ-रोज़ा के रास्ते चलाई जायेगी। 

वही जलंधर सिटी से 04 मई, 2025 को खुलनेे वाली 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-सुलतानपुर - वाराणसी - छपरा ग्रामीण - मुजफ्फरपुर - सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जायेगी। उक्त आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी समस्तीपुर द्वारा एक ई- रिलीज जारी कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0