सीतामढ़ी :- ननिहाल मे युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Apr 19, 2025 - 21:52
 0  3
सीतामढ़ी :- ननिहाल  मे युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- सदर थाना क्षेत्र के कोठियां गांव में एक युवती ने पंखा के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतका की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर निवासी 19 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में की गई है। जो अपने नाना के घर आकर घटना को अंजाम दी।

घटना की सूचना पर सदर थाने की अवर निरीक्षक लखिन्द्र महतो एवं उपेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

वही एफएसएल की टीम पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी है।

मृतका कल अकेले पहुंची थी मामा के घर

मृतिका प्रिया की नानी ने बताया कि प्रिया गुरुवार की दोपहर अकेले मेरे घर आई पूछने पर यूं ही आने की बात कही। शाम को खाना बनाई मेरे साथ खाना खाई और बगल के घर में फोन पर किसी से बात करने लगी। इसी बीच मेरी आंख लग गई। शुक्रवार को सुबह बिछावन पर नहीं पाकर दूसरे घर में गई तो पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी थी ।इसकी सूचना ग्रामीणों एवं स्थानीय चौकीदार व पुलिस को फोन की जहां पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।

मां से 20 रूपये लेकर निकली थी घर से

 इधर मृतका की मां ने बताया कि हमसे 20 रुपया लेकर जबरदस्ती नानी से मिलने की बात कह घर से निकली थी। शुक्रवार की सुबह अचानक मायके से फोन आई की मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मृतका के गले पर फंदा के निशान परी है। वह किसी से सायद फोन पर बात करते-करते घटना को अंजाम दी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है,मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद है मिल सकेगी।

वही इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0