सीतामढ़ी :- निबंध और चित्रकला के माध्यम से छात्रों ने बताए आग से बचाव के उपाए,किया गया सम्मानित
-- अग्निशमन सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
सागर कुमार( सौरभ कुमार) चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- संकट में खुद को मत असहाय कीजिए,आग की सुरक्षा का आप उपाय कीजिए , गीतकार गीतेश के काव्य पाठ के साथ अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अग्निकांड से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों को कागजों पर चित्र व शब्दों के माध्यम से कलमबद्ध किया। जिसमें 50 से ज्यादा छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार, द्वितीय स्थान पर अनुराग आनंद,तीसरे स्थान पर शिवनाथ रहे,वही निबंध प्रतियोगिता में गौतम प्रथम,प्रिंस कुमार प्रियदर्शी द्वितीय एवं रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर होमगार्ड के कमांडेंट सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर आग के बचाव के प्रति जागरूकता पैदा करनी है।
छात्रों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन कर्मियों के द्वारा लोगो को आग पर नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। अग्निशमन विभाग का जागरूकता कार्यक्रम सबके लिए बेहद उपयोगी होगा। जरा सी चूक से आग विकराल रूप धारण कर लेती है। इससे होने वाले नुकसान का आकलन मुश्किल हो जाता है।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार, शिक्षक विनोद शर्मा, कासिंदर कुमार,अमित कुमार ठाकुर,क्षविंद्र कुमार,दुर्गेश कुमार सुधीर कुमार,सुरेन्द्र कुमार,सुशील कुमार,अंकित कुमार,रमन कुमार,पूजा कुमारी, ऋचा कुमारी,कंचन कुमारी,प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी रामकुमार राम, सब ऑफिसर संतोष कुमार सिंह, प्रधान अग्निक कमलेश कुमार, अग्नि चालक भोला कुमार, विक्रम कुमार,अनंत कुमार,रजनीश कुमार, अग्निक प्रिंस कुमार सन्नी कुमार, विश्वजीत कुमार रजनीश कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, आरती कुमारी, सुरुचि कुमारी, काजल कुमारी , प्रीति कुमारी एवं अन्य अग्निशमन कर्मी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0