सीतामढ़ी :- भारी मात्रा नेपाली शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Apr 21, 2025 - 21:46
Apr 21, 2025 - 21:47
 0  3
सीतामढ़ी :- भारी मात्रा नेपाली शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :-- भुतही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 189 लीटर नेपाली शराब के साथ दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार रजक ने गृहरक्षक बल के साथ गश्ती के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पू के जरिए शराब को खैरा टोला होते हुए सीतामढ़ी की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिलंगही मोड़ पर नाका लगाया और वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध टेम्पू को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और उसके साथ बैठा युवक टेम्पू को मोड़कर भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए टेम्पू को खदेड़ कर पकड़ा।

गिरफ्तार युवकों की पहचान रीगा थाना के रामनगरा निवासी सर्वेन्द्र कुमार और सोनबरसा थाना के लालबंदी निवासी सुजीत राम के रूप में की गई है। टेम्पू की तलाशी लेने पर सीट के नीचे बने बॉक्स में 630 बोतल नेपाली गौरव देशी सौफी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 189 लीटर बताई जा रही है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि टेम्पू चोरी का है और इसका कोई कागजात उनके पास नहीं है। पुलिस ने शराब, टेम्पू और दोनों अभियुक्तों को कब्जे में लेकर धारा 317(2) बीएनएस एवं 30(ए) बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0