सीतामढ़ी :- मंत्री ने नगर परिषद के चतुर्थीक विकास को लेकर 18 योजनाओं को किया शिलान्यास व उद्घाटन

Apr 21, 2025 - 21:40
 0  6
सीतामढ़ी :- मंत्री ने नगर परिषद के चतुर्थीक विकास को लेकर 18 योजनाओं को किया शिलान्यास व उद्घाटन

-- 2 करोड़ 65 लाख 68 हजार रुपए की लागत से 10 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

-- एक करोड़ 12 लाख 68000 की लागत से आठ योजनाओं का किया गया उद्घाटन 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार के द्वारा शिवहर नगर परिषद शिवहर क्षेत्र के चतुर्थीऊ विकास को लेकर दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है। मौके पर शिक्षक स्नातक के एमएलसी बंशीधर बृजवासी, नगर सभापति राजन नन्दन सिंह, उप सभापति सुनील कुमार सहित नगर परिषद शिवहर के सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

इस दौरान चांदी का मुकुट पहनकर मंत्री का सभापति राजन नन्दन सिंह ने सम्मान किया। वही प्रतीक चिन्ह देखकर स्वागत किया गया है मौके पर नगर पर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी रहे मौजूद। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।

2 करोड़ 65 लाख 68000 की लागत से षष्ठम वित्त, 15वें वित्त योजना मद से 10 योजनाओं का शिलान्यास किया है। जिसमें नगर परिषद शिवहर के वार्ड नंबर 1 में बैजू राय के घर से ब्रह्म स्थान तक नाला का निर्माण कार्य , वार्ड नंबर 25 में पथ के किनारे नाली का निर्माण कार्य ,वार्ड नंबर 16 में अनुमंडल कार्यालय से शिवहर मुजफ्फरपुर पथ तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य शामिल है।

जबकि एक करोड़ 12 लाख 68000 की लागत से षष्ठम वित्त तथा 15वें वित्त योजना का मद से आठ योजनाओं का उद्घाटन किया गया है। जिसमें नगर परिषद शिवहर वार्ड नंबर 18 में कपूर चौधरी के घर से शुभ नारायण तिवारी के घर होते हुए विजय पटेल के घर तक नाली का निर्माण कार्य वार्ड नंबर 26 में सुरेश राय मंडल के घर से रमेश शाही के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य वार्ड नंबर 6 में बृजलाल शाह के घर से कैलाश मिश्रा के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य किया गया है।

शिवहर की धरती पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा के शिवहर आगमन पर नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। मंत्री के स्वागत में नगरवासियों ने जोरदार तैयारी की थी। नगर सभापति राजन नंदन सिंह की अगुवाई में सभी वार्ड पार्षदों ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से मंत्री का भव्य स्वागत किया।

मंत्री मिश्रा के स्वागत में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 200 बाइक सवारों ने भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुज़री, और जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। 

मौके पर नगर सभापति राजनं नन्दन सिंह,नगर कार्यपालक पाधिकारी नीलम श्वेता उप सभापति सुनील गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिह,उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह, नीरज सुमन, सुरेश पटेल, रविरंजन कुमार,वही सभी नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने मंत्री की का जोरदार स्वागत किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0