सीतामढ़ी :- मन्नत ताजिया का थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :-- प्रखंड क्षेत्र के भुतही चौक पर स्थित शहीद कर्बला कमिटी के तत्वाधान में तीन दिवसीय मन्नत ताजिया का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भुतही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय पंजियार, संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, मो जिब्राइल समेत अन्य ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ ताजिया मनायें। इस तरह के आयोजन से आपसी एकता को बल मिलता है।
मन्नत ताजिया की कारीगरी और नक्काशी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। ताजिया का निर्माण शमसुद्दीन ने, जबकि सहयोग शफी ने किया। मिस्त्री शमसुद्दीन ने बताया कि ताजिया के निर्माण में तीन महीने का समय लगा। 8 खंड के ताजिया का लंबाई 70 फिट है।
स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किया गया है।कमिटी के सदस्य और पुलिस बल ताजिया शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर मुस्तैद है। तीन दिवसीय ताजिया का समापन 21 अप्रैल को होगा। ताजिया समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन व सचिव सरवर अली उर्फ राजा ने बताया कि यह ताजिया लोगों की मन्नतें पूरी होने की निशानी है।
ताजिया के समीप मेला का आयोजन किया गया है। मेले में मीठाई, मूढ़ी कचरी, चाट, छोले भटूरे की दुकान के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें आकर्षण का केंद्र है। वहीं बच्चें के लिए खिलौना की दुकान और झूला का भी प्रबंध है। इस अवसर पर हनुमाननगर मुखिया प्रतिनिधि मो ज्याउद्दीन उर्फ तन्नु, समाजसेवी मो कमर अख्तर, कमिटी के सदस्य मोसाहीद हुसैन उर्फ गुडडू, तहसीन, अशरफ सिंघानिया, अख्तर आलम, मो करीम, शहाबुद्दीन, नूरहसन, मो सकीम, इम्तियाज, फूल मोहम्मद, ईद मोहम्मद, मो नवाब, मो अरशद अली, सुरेंद्र साह, विवेक कुमार समेत दर्जनों उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0