सीतामढ़ी :- रातों नदी पर बने डायवर्सन पुल भारी वाहन के गुजरने से ध्वस्त किया
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत से बसोतरा -भंटाबारी जाने वाली सड़क पर रातों नदी पर बने डायवर्सन पुल आखिरकार ध्वस्त हो गया । राहगीरों ने कहा कि बारिश होने से पूल के दोनों तरफ की मिट्टी दलदली हो गई थी । ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन से लोहे से बने डायवर्सन पुल बैठ गया । हालांकि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई । इस नदी पर पूर्व में ही लोहे के पुल बने थे । जिसपर वर्ष 2022 में तोड़कर 2.3 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पूल का निर्माण शुरू किया गया था । कार्य शुरुआती के 2 वर्ष 4 महीना बीतने के बाद भी पाइलिंग का काम भी पूरा नहीं हो पाया । पिछले वर्ष बारिश के मौसम में रातों नदी में पानी आ गया । ऐसे में आवागमन पूर्णत बाधित हो गया था । स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों ने जिला स्तर के अधिकारीयों को इसकी सूचना दी । ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने लोहे के टूटे पूल के अवशेष से ही नदी के कम चौड़ाई का लाभ उठाकर सीधे डायवर्सन पुलिया बना दिया गया । लेकिन इस पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा ।
प्रखंड के दो पंचायतों के गांव बसोतरा, भंटाबारी, परिगामा, सपहा, भुतहा, चिकना, घुघला, मिसरिया टोल समेत अन्य गांवों के लोग इन पूलों से होकर ही प्रखंड मुख्यालय व चोरौत थाना में पहुंचते थे । ऐसे में अब इन्हे लंबी दूरी तय करके प्रखंड मुख्यालय आना होगा। पुल के संबंध में समाजसेवी सुनील राउत ने भी 10 दिन पूर्व संबंधित विभाग के अधिकारी से बात किया लेकिन कार्य की शुरुआत नहीं हुई। समाजसेवी आशीष रंजन प्रणव, पंसस संतोष पासवान, दिलीप मंडल, कम्युनिस्ट नेता महेश झा , नरेश पासवान, अशोक पासवान, सरोज कुमार साह , समाजसेवी अमरेश चौधरी , मुखिया प्रतिनिधि साधू साफी, मुखिया संजय साह ने कहा कि पुल न निर्माण होने की शिकायत हम लोग अधिकारियों से किए हैं । हम सब मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ से पहले आवागमन सुचारू रूप से हो सके । सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग पुपरी के महेंद्र कुमार ने कहा कि हमने दो दिन पूर्व ही पुलिया की मरमती करवाया था । जल्द ही आवागमन सुचारू करने के लिए उसकी मरम्मती कर दी जाएगी ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0