सीतामढ़ी :- सहरसा यार्ड में रेलवे अवसंरचना को मजबूती देने हेतु पूर्व मध्य रेलवे ने करोड़ रुपये की ई-निविदा आमंत्रित की गई
--- बनेंगे 4 नए अतिरिक्त प्लेटफार्म
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(समस्तीपुर) :- पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), उत्तर द्वारा सहरसा यार्ड के पुनःसंरचना एवं विस्तार हेतु एक महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 61.73 करोड़ रुपये की सिविल निर्माण कार्यों के लिए ई-निविदा आमंत्रित की गई है। यह परियोजना रेलवे की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य तेजी से बढ़ती यात्री और मालगाड़ियों की संख्या को सुगम संचालन हेतु आवश्यक अधोसंरचना विकसित करना है।
परियोजना का कार्य क्षेत्र :-
इस परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख कार्य किए जाएंगे जिसमे
1- चार (4) अतिरिक्त प्लेटफार्मों का निर्माण
2- पूर्ण लंबाई वाले माल शेड (व्हार्फ सहित) का निर्माण
3- पुलों का निर्माण
4- एआरटी/एआरएमई साइडिंग के साथ पाथवे का विकास
5- नई लाइनों के लिए मिट्टी भराई एवं ब्लैंकेट कार्य
6- लेवल क्रॉसिंग संख्या 31 स्पेशल का स्थानांतरण
7- सहरसा यार्ड के पुनःसंरचना से संबंधित अन्य सिविल निर्माण कार्य
इस परियोजना के पूरा होने पर सहरसा स्टेशन पर रेल परिचालन की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ने से अधिक ट्रेनों की आवाजाही संभव हो सकेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और समयबद्ध सेवाएं प्राप्त होंगी। साथ ही माल ढुलाई के लिए नए माल शेड का निर्माण व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
एआरटी/एआरएमई साइडिंग एवं पुल निर्माण से आपातकालीन स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की गति और प्रभावशीलता में सुधार आएगा। नई लाइनों और समर्पित साइडिंग के माध्यम से ट्रेन संचालन और समय पालन में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
सहरसा क्षेत्र में विगत वर्षों में रेल यात्रियों और ट्रेनों की संख्या में तेज़ वृद्धि हुई है। इस परियोजना से यार्ड की वर्तमान संरचना को आधुनिक रूप दिया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी, क्रॉसिंग की समस्याएं एवं भीड़-भाड़ जैसी चुनौतियों को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकेगा।
--- इसके अतिरिक्त, सिविल निर्माण कार्यों के आरंभ होने के उपरांत, पथ (पी . डब्लूए vs डब्लूएवाई), सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत कार्यों के लिए भी अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, जिससे परियोजना के सभी पहलुओं को समग्र रूप से क्रियान्वित किया जा सके।
पूर्व मध्य रेलवे इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्रीय रेल ढांचे को सशक्त करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु कटिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0