सीतामढ़ी :- आंगनवाड़ी केंद्र पर हो रहे टीकाकरण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(नानपुर) :- प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रप्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार द्वारा प्रखंड के 10 स्थानों पर नियमित टीकाकरण का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत मोहनी, बेला, बाथ ददरी, बाथ, मझांर, बत्तरा नानपुर दक्षिणी बहेरा जाहिदपुर, बिरार शरीफपुर आदि आंगनबाड़ी केन्द्रो पर नियमित टीकाकरण का आयोजन किया गया। मोहनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 66 पर हो रहे टीकाकरण का निरिक्षण डॉ रामेश्वर प्रसाद और अमरेंद्र कुमार ने किया। टीकाकरण के लिए आये लाभुक की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए एएनएम मीना कुमारी, सेविका रीना कुमारी, आशा शोभा देवी और सहायिका जगतारण देवी को धन्यवाद दिया। |तथा लाभार्थियों से सरकार की इस योजना का पूरा लाभ अपने तथा पड़ोस के लोगो को भी जागरूक कर लेने की अपील किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0