सीतामढ़ी :- महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
-- "यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, एक आंदोलन है-
"डीएम
– साहबाजपुर, नयागांव पूर्वी पंचायत, डुमरी कटसरी प्रखंड, शिवहर
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,(सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को सशक्त आधार प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए "महिला संवाद कार्यक्रम" का भव्य शुभारंभ डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पूर्वी पंचायत के साहबाजपुर गांव स्थित पवन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय शिवहर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि शिवहर जिला महिला संवाद जैसे अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। यह कार्यक्रम बिहार सरकार एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना, उनकी समस्याओं को समझना तथा उन्हें नीति-निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनाना है।
बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र के 87 जीविका महिला ग्राम संगठनों में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक दिन दो पंचायतों के दो ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन होगा, जो 1 जून 2025 तक चरणबद्ध रूप से चलेगा।
महिला संवाद रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों की कहानियाँ, औरj स्थानीय ज़रूरतें साझा की जा रही हैं।
महिलाओं को अपनी बात कहने, सुझाव देने और योजनाओं से जुड़ने का सीधा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
संवाद के माध्यम से महिलाओं की ज़रूरतों और अपेक्षाओं को संकलित कर नीति-निर्माण के स्तर तक पहुँचाया जाएगा।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक पासवान ने कहा कि इस कार्यक्रम में समावेशी सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी, जीविका दीदियाँ, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएँ तथा अन्य स्थानीय महिलाएँ सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिससे यह पहल जमीनी स्तर पर प्रभावी और परिणामदायक बन सके।
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा के महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों को खुलकर साझा करें। उन्होंने कहा, “यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। महिला संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — एक ऐसा मंच जो महिलाओं को उनके अधिकारों, अवसरों और भविष्य को आकार देने में सक्षम बनाएगा।
मौकेपर जिला परियोजना प्रबंधक गुलाम कौसर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक पासवान, क्षेत्रीय समन्वयक गणेश पासवान, सामुदायिक समन्वयक रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ व अन्य ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0