सीतामढ़ी :- मां काली सेवा समिति, बैरगनिया द्वारा शहीद बंशी चाचा टेनिस क्रिकेट लीग मैच शुभारंभ
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :-- स्थानीय प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के मैदान में मां काली सेवा समिति, काली मंदिर बैरगनिया द्वारा आयोजित रीगा विधानसभा स्तरीय शहीद बंशी चाचा टेनिस क्रिकेट लीग मैच का फाइनल मुकाबले सी-सी इलेवन बैरगनिया व जोरियाही वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें सी-सी इलेवन बैरगनिया ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 193 रनों का निर्धारित लक्ष्य दिया। वही लक्ष्य पीछा करने मैदान में उतरी जोरियाही वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओभर के खेल में 17.3 ओवर में पूरी टीम 141रनों पर सिमटकर रह गई। वहीं सी-सी इलेवन बैरगनिया ने 53 रनों से जीत हासिल किया। फाइनल मुकाबले में सी-सी इलेवन बैरगनिया के बल्लेबाज रोहित कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों का महत्वपूर्ण योगदान अपने टीम को दिए, जबकि जोरियाही वॉरियर्स के बल्लेबाज सुफियान खान ने शानदार बल्लेबाजी कर अर्ध शतक बनाए। फिर भी अपनी टीम को जीत हासिल नहीं करा सके। शाहिद बंसी चाचा टेनिस क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबलें के मौके पर उपस्थित युवा लोजपा(रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष चोपड़ा, आदित्य पांडे,शशांक बलवंत मिश्रा, महासचिव ऋषु राज, जिला अध्यक्ष ऋषिकेश झा, छात्र जिला अध्यक्ष अमृत कुमार ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच की पुरस्कार मजहर को दिया गया जबकि विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ नगद 21000 के पुरस्कार दिए गए। वहीं उपविजेता टीम को उपविजेता ट्राफी एवं 11000 नगद राशि दी गई।
मैच कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले काली मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष रीतेश जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अविनाश कुमार, सुरेन्द्र चन्द्रा, मिडिया पार्टनर ईटीवी नेशनल के रिपोर्टर इमरान खान, कॉमेंटेटर लिटील गुरु, बेस्ट मिडिया कवरेज के लिए ईटीवी नेशनल के संस्थापक विश्वनाथ चौधरी को सम्मानित किया गया।
आने वाले अतिथियों का बैरगनिया वासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस पूरे टूर्नामेंट के प्रायोजक युवा समाजसेवी शशांक बलवंत मिश्रा जी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बैरगनिया के बच्चों में जो क्रिकेट के प्रति उत्साह है वो काबिले तारीफ है, लेकिन बैरगनिया में खेल का मैदान नही होने के कारण बच्चों की प्रतिभा नही निखर पा रही है।अगर एक महीने के अंदर खेल का मैदान नही मिलता है तो हमलोग इसकी लड़ाई लड़ेंगे और बैरगनिया को खेल का मैदान मिलेगा। साथ ही सभी अतिथियों और खिलाड़ियों ने काली मंदिर, बैरगनिया समिति को बैरगनिया में क्रिकेट को फिर से जिंदा करने लिए और बेहतर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0