सीतामढ़ी :- मानव तस्करी में दो गुजराती समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिक लड़कियां कराई गई मुक्त
-- गिरफ्तार आरोपितों ने अब तक 12 लड़कियों का निकाह कराने की बात की स्वीकारा है।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला थाना क्षेत्र के भेड़रहिया एसएसबी कैंप के जवानों ने मानव तस्करी के आरोप में दो गुजराती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने इनके चंगुल से दो नाबालिक लड़कियों को भी मुक्त कराया है। आरोपी दोनों लड़कियों को लेकर गुजरात जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपितों में बेला थाना क्षेत्र के भेड़रहिया गांव निवासी अंगूरी खातून के अलावा गुजरात के जामनगर निवासी काकल नजीर हुसैन व गुजरात के ही राजकोट मालिया ग्राम निवासी कतिया जुनस के नाम शामिल हैं। एसएसबी ने गिरफ्तार आरोपितों को बेला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सब को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो नाबालिक लड़कियों को बहला फुसलाकर कर गुजरात ले जाने वाले हैं। इनको ट्रैप करने के लिए एसएसबी द्वारा विशेष गश्ती दल का गठन किया गया। गस्ती दल ने भारतीय सीमा में नाबालिक लड़कियों के साथ तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके चंगुल से मुक्त कराई गई एक लड़की नेपाल की बताई गई है, जबकि दूसरी डुमरा थाना क्षेत्र की बताई गई है। एसएसबी की पूछताछ में महिला आरोपी अंगूरी खातून ने स्वीकार किया कि दोनों नाबालिक लड़कियों का निकाह दोनों गुजरातियों से कराकर उन्हें गुजरात ले जा रही है। उसने बताया कि अपने पिता के साथ मिलकर इस तरह अब तक 12 लड़कियों का निकाह कराया है, और उन सभी लड़कियों को ले जाकर गुजरात पहुंचाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0