सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी - दरभंगा - समस्तीपुर - बरौनी - मुंगेर - भागलपुर के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए आज एक वन-वे स्पेशल का परिचालन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर सीतामढ़ी-दरभंगा- समस्तीपुर-बरौनी- साहेबपुर कमाल-मुंगेर-भागलपुर-रामपुर हाट के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी सं. 05599 रक्सौल-कोलकाता वन-वे स्पेशल दिनांक 08.04.2025 को.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर सीतामढ़ी-दरभंगा- समस्तीपुर-बरौनी- साहेबपुर कमाल-मुंगेर-भागलपुर-रामपुर हाट के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा ।
गाड़ी सं. 05599 रक्सौल-कोलकाता वन-वे स्पेशल दिनांक 08.04.2025 को रक्सौल से 09.00 बजे खुलकर 10.00 बजे बैरगनियां, 10.45 बजे सीतामढ़ी, 11.18 बजे जनकपुर रोड, 12.00 बजे दरभंगा, 13.10 बजे समस्तीपुर, 14.20 बजे बरौनी, 15.05 बजे बेगुसराय, 15.35 बजे साहेबपुर कमाल, 16.15 बजे मुंगेर, 16.45 बजे बरियारपुर, 17.30 बजे सुलतानगंज तथा 19.40 बजे भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 05.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी ।
इस स्पेशल में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। उक्त आशय की जानकारी हाजीपुर रेल जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0