सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, साईकिल जप्त
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(बैरगनिय) :- स्थानीय पुलिस ने साईकिल सहित 210 बोतल नेपाली शराब को जप्त किया है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से साइकिल पर बड़ी मात्रा में शराब की खेप बैरगनिया थाना क्षेत्र नंदवारा गांव की ओर जा रही है। तब एएसआई कुमोद कुमार सिंह ए......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(बैरगनिय) :- स्थानीय पुलिस ने साईकिल सहित 210 बोतल नेपाली शराब को जप्त किया है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से साइकिल पर बड़ी मात्रा में शराब की खेप बैरगनिया थाना क्षेत्र नंदवारा गांव की ओर जा रही है। तब एएसआई कुमोद कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ नंदवारा उच्च विद्यालय के पास पहुंचे। इस दौरान देखा गया की एक व्यक्ति l साइकिल पर बोरा लदा हुआ आ रहा है। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी साइकिल छोड़ भाग भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ़्तार किया गया। साईकिल पर लदे जुटके दो बोरी से नेपाली शराब करिश्मा की 210 बोतल कुल-63 लीटर शराब व एक साईकिल को जप्त किया गया है। वही गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मसहा आलम वार्ड 01निवासी स्व राजेंद्र राय के 45 वर्षीय पुत्र छोटेलालत राय के रूप में किया गया हैं। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0