सीतामढ़ी :- इकलौते बेटा के मौत से मां किरण हो रही है बार-बार बेहोश
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी:- तरियानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा पंचायत के औरा गांव में मोटरसाइकिल एवं टेंपो के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई मृतक के चाचा अजीत कुमार ने बताया कि 22 वर्षी.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी:- तरियानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा पंचायत के औरा गांव में मोटरसाइकिल एवं टेंपो के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई
मृतक के चाचा अजीत कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय सोनू कुमार बीए का पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दुकान तरियानी से अपने घर औरा आ रहा था। इसी बीच टेंपो में टकराने से उसकी मौत हो गई है। वही पिता भूषण महतो माता किरण देवी बहन अनिशा कुमारी, एवं ईशा कुमारी सहित परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। ठोकर इतना जोरदार था कि लोग घटना स्थल पर पहुंचा, परिजन के द्वारा आनन फानन मे उसे उठाकर मुजफ्फरपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0