सीतामढ़ी :- अग्निपीड़ितों के मदद के लिए बढाया हाथ, मुखिया अर्पणा सिंह को सराहा लोगो ने
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी ;- जिले के परशुरामपुर गांव में लगी आग से गर्वमी मौजूद लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई, त्वरित कार्यवाही के दौरान मदद को अपने हाथ बढ़ाए मुखिया अर्पणा सिंह"
मामला बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के परसौनी प्रखंड अंतर्गत परशुरामपुर की है। जहां दो घरों में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख होने को ख़बर बताया जा रहा है। वही गृह स्वामी के मदद के लिए भावी विधानसभा प्रत्याशी तारियानी छपरा की मुखिया अर्पणा सिंह ने हाथ बढ़ाया और उनके समर्थको के द्वारा तत्काल घटाना स्थल पर पहुंचकर अपने निजी कोष से नगदी राशि 2500/- सहित कपड़े उपलब्ध कराया गया। तो वही अर्पणा सिंह टिप्पणी करते हुए बताया कि नेता जी लोग वहां पहुंचकर फोटो खिंचवा रहे हैं। लेकिन उनके परिवार को जो मूलभूत सुविधा मुहैया होनी चाहिए उसके लिए आवाज नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार व जिला प्रशासन से अनुरोध है कि जो मूलभूत सुविधा तत्काल मिलना चाहिए वह जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होना चाहिए।
मुखिया अर्पणा के इस पहल की चर्चा शुरू हो गई है लगो ने कहा के मुखिया हो तो अर्पणा सिंह जैसा अग्निपीड़ितों के मदद के लिए बढ़ाया हाथ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0