सीतामढ़ी :- जनता दरबार में आए फरियादी को सुना गया, जमीन संबंधित मामलों को किया गया निष्पादन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरियानी थाना एवं तरियानी छपरा थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पहुंचे हुए फरियादियो के जमीन संबंधित मामले को ऑन स्पोर्ट्स सुनबाई की गई।
तरियानी थाना प्रभारी विनय प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहाँ दो नया मामला आया जिसी तत्छन एक का निष्पादन किया गया। वही सात पुराने मामलो की निष्पादन के लिए नोटिस किया गया है। छपरा थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना में दो नया मामला आया जहां एक को निष्पादन किया गया। पुराने पांच मामले के लिए लोगों को नोटिस देते हुए अगले शनिवार को दोनों पक्षों को जमीन के मूल कागज के साथ थाना में आने का निर्देश दिया गया है।। सीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी मामलों पर गंभीरता से लेते हुए जमीन के मूल कागजात के साथ जमीन संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट सुनवाई के दौरान निष्पादन किया गया बाकी मामले को अगली सुनवाई के लिए समय रखा गया है। जहां दोनों पक्षों के लोगों से बताया गया है की जमीन के मूल कागजात के साथ पहुंचे ताकि सुनवाई किया जा सके।
शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में शिवहर जिला के सभी थानों में थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से भूमि विवाद का निपटारा किया जा रहा है। अगर आपका भी भूमि संबंधित कोई विवाद है, तो आप अपने स्थानीय थाना में प्रत्येक शनिवार को जाकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0